कांग्रेस लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही: अन्नपूर्णा देवी
1 min read
जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पर चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। शुक्रवार को निर्मल गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाकर जनता के बीच कांग्रेस के आरोपों का जवाब देगी। उन्होंने राहुल गांधी से संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की अपील की।प्रेस वार्ता में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू सहित भाजपा के कई नेता उपस्थित थे।