बाघरायडीह में वनदेवी स्वरूप में मां दुर्गा की पूजा, अंगारों पर चले भक्त
1 min read
खरसावां : सरायकेला – खरसावां के बाघरायडीह गांव के प्राचीन दुर्गा मंदिर में एकादशी पर मां दुर्गा की वनदेवी स्वरूप में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालु कांटों की सेज पर लेटे और दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी मन्नतें पूरी कीं। मंदिर में पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ बकरे की बलि भी दी गई। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर में वर्ष 1940 से यह पूजा परंपरा चली आ रही है, जिसमें झारखंड सहित पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।