दो आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर चौकीदार पद पर नियुक्ति
1 min read
जमशेदपुर: सरायकेला, 08 अक्टूबर 2026। जिला स्तरीय चौकीदार अनुकंपा समिति के निर्णय के आलोक में मृत चौकीदारों के दो आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर चौकीदार पद पर नियुक्ति दी गई। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने दोनों नवनियुक्त चौकीदारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।नियुक्त होने वालों में सोम मार्डी, ग्राम नारायणबेड़ा, खरसावां एवं नील मोहन तांती, ग्राम सामुरसाई, बड़ाबाम्बो शामिल हैं। दोनों को नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित कार्यालय में योगदान देने तथा आवश्यक दस्तावेज एवं निर्धारित स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा अविनाश कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।