टी-सीरीज पर रिलीज हुआ चंचल गोस्वामी का भक्ति गीत ‘मां का सजदा’
1 min read
जमशेदपुर : भक्ति संगीत प्रेमियों के लिए चंचल गोस्वामी का नया भक्ति गीत ‘मां का सजदा’ रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को टी-सीरीज के रीजनल चैनल पर रिलीज हुआ। मां की भक्ति और श्रद्धा को समर्पित इस गीत को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह है।
गीत के निर्माता, गायक और संगीतकार चंचल गोस्वामी हैं, जबकि इसके बोल चंचल गोस्वामी और दलजीत परवाना ने लिखे हैं। वीडियो का निर्देशन सूरज चौधरी ने किया है। सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी समीर गुप्ता और सावन चौधरी ने निभाई है। वीडियो गायत्री स्टूडियो द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें श्याम शक्ति प्रोडक्शन की टीम ने सहयोग दिया है।
गीत के निर्माण में सहयोग के लिए टी-सीरीज के संजीव पांडेय, अशोक भैया, एन. आकाश मूर्ति, कंचन जी, राजू मित्रा, जॉय और गौतम जी सहित अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। उम्मीद है कि ‘मां का सजदा’ श्रोताओं के बीच लोकप्रिय होगा।