छठ पर घर जाना हुआ महंगा, बस किराया चार गुना तक बढ़ा
जमशेदपुर: छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों को इस बार महंगे बस किराये का सामना करना पड़ रहा है। जमशेदपुर से बिहार के विभिन्न शहरों के साथ झारखंड के गढ़वा, पलामू और चतरा जाने वाली बसों का किराया दो से चार गुना तक बढ़ गया है। पटना का एसी स्लीपर किराया 1100 रुपये से बढ़कर 3900 रुपये पहुंच गया है। वहीं, आरा का किराया 3400 और मुजफ्फरपुर का 3800 रुपये तक हो गया है। बस ऑपरेटरों के मुताबिक, छठ को लेकर यात्रियों की भारी भीड़ है और 13 नवंबर तक बिहार जाने वाली अधिकांश बसों की सीटें फुल हो चुकी हैं।