चांडिल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना के साथ निभाई पारिवारिक परंपरा
1 min read
चांडिल: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित धातकीडीह (कांगलाटांड़) में अपने मामा घर पहुंचे। यहां उन्होंने माता रूपी सोरेन के निधन के बाद पारिवारिक परंपरा के अनुसार पारंपरिक रस्म अदायगी की।
परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट रही तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए।