एनआईटी जमशेदपुर में ओजस ’27 का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में संस्थान के 24वें वार्षिक तकनीकी महोत्सव ‘ओजस ’27’ का ओरिएंटेशन कार्यक्रम ओपन एयर थिएटर में आयोजित किया गया। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘इटरनल एपोक – द कंटिन्यूम ऑफ इनजेन्युइटी’ रखी गई है। इसका आयोजन 18 से 21 फरवरी 2027 तक होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेसीएपीसीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी, संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, कुलसचिव प्रो. सरोज कुमार सारंगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान संस्थान की तकनीकी टीमों ने अपनी उपलब्धियों, परियोजनाओं और नवाचारों का प्रदर्शन किया। तकनीकी प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया।