November 12, 2026

NEWS TEL

NEWS

ईचागढ़ और सरायकेला में ELC प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को किया जागरूक

1 min read

सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ और सरायकेला विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक साक्षरता क्लब (ELC) के तहत निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के जरिए छात्रों को निर्वाचन प्रक्रिया, मताधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी गई।
ईचागढ़ के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, चांडिल में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वहीं, सरायकेला के एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार मतदाता बनने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.