April 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

जिला परिषद सुदीप्तो दे राणा ने जरूरतमंदों 150 लोगों के बीच किया कम्बल का वितरण

जमशेदपुर : जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो दे राणा एवं समाजसेवी प्याली दे के द्वारा करनडीह अंतर्गत मांझी टोला के पास ठण्ड के मद्देनजर रखते हुए गरीब जरूरतमंदों के बीच कोविड नियमों का पालन करते हुए लगभग 150 कम्बल का वितरण जिला परिषद राणा दे के नेतृत्व मे किया गया।इस अवसर पर भाजपा के सम्मानित नेतागणों में विशेष रूप से उपस्थित पोटका विधानसभा की पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु”, नोमिता मुखर्जी, सुन्दरनगर मण्डल पूर्व महामंत्री ईश्वर सोरेन, अमित मिश्रा, नूपुर दा, युदिष्ठिर गोप, रामचंद्र टुडू, कोकिला मुर्मू, अम्बिका गोप, संजू महापात्रों, आदि कार्यकर्ता गण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी सम्मानित भाजपा नेतागण ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया एवं कहा हम सभी को आगे आकर जरूरतमंद लोगों को मदद करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.