June 11, 2026

NEWS TEL

NEWS

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड आर्ट डे का आयोजन

1 min read

जमशेदपुर:नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, पोखारी में 15 अप्रैल 2025 को वर्ल्ड आर्ट डे के अवसर पर एक रंगारंग और रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा किया गया था, जिसमें छात्रों की छिपी प्रतिभा को मंच देने और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कविता, पोस्टर मेकिंग, टैटू डिजाइनिंग, स्टिचिंग और क्रोशिया, क्विज प्रतियोगिता और मेहंदी डिजाइनिंग जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन

कार्यक्रम में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कई छात्रों ने कला को अपनी कविता और पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया, जबकि अन्य ने रंगों और डिज़ाइन से रचनात्मकता की नई परिभाषा दी। कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर छात्रों के हुनर की सराहना की और कहा कि कला व्यक्ति के भीतर की अभिव्यक्ति है और आज के युवाओं में यह शक्ति समाज को सकारात्मक दिशा दे सकती है।

पुरस्कार और सम्मान

यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन नाज़िम ख़ान ने सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को भी पूरा महत्व देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.