प्रो.डॉ.प्रवीन उरांव के अगुवाई में सरना धर्म प्रार्थना सभा महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर की अध्यक्षा श्रीमती सुभानी तिग्गा के साथ संयुक्त रूप से झारखड वित्त मंत्री डॉ.रामेश्वर उरांव से मिलकर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें ज्ञापन दिया गया
1 min readRanchi : सोमवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत के राष्ट्रीय सरना महासचिव प्रो.डॉ.प्रवीन उरांव के अगुवाई में सरना धर्म प्रार्थना सभा महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर की अध्यक्षा श्रीमती सुभानी तिग्गा के साथ संयुक्त रूप से झारखड वित्त मंत्री आदरणीय डॉ.रामेश्वर उरांव से मिलकर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें ज्ञापन दिया गया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सुभानी तिग्गा ने कहा कि हमारे जितने भी आदिवासी बहनें हैं वे आदिवासी आरक्षण कोटा से नौकरी कर रही हैं और गैर आदिवासी लड़को से विवाह कर लेती हैं या कर लिए हैं ऐसे आदिवासी लड़कियों की नौकरी को रद्द की जाये क्यूंकि बाद में इसी आरक्षण कोटा का लाभ उठाते हुए मुखिया,वार्ड पार्षद ,जिला पार्षद आदि अन्य चुनाव लड़ती हैं नतीजा गैर आदिवासी परिवार को लाभ मिल जाता हैं . इसके लिए आदिवासियों को मिलने वाले लाभ से वंचित करने के लिए ठोस कदम उठाएं। हर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 15-20 स्थानों पर शराब बिक्री हो रही हैं उसे बंद कराया जाए क्यूंकि हमारे समाज में बहुत सारे युवा पुरुष शराब के नशे से पूरी तरह बर्बाद है, जिसके कारण बहुत सारी कारण बहनें विधवा हो गयी और बच्चों की सही ढंग से शिक्षा नहीं मिल पा रही हैं.नशे की लत के कारण हमारी महिलाओं को गलत निगाहों से देखा जाता हैं और समाज बर्बाद हो रहा है ।जितनी भी शराब दुकानें है उन्हें बंद कराया जाए।रांची में 3_4 एकड़ पार्टी जमीन जहां भी हो वहां बाउंड्री करके सरना भवन बनवाकर दें ताकि बाहर से आए हुए मेहमानों को ठहराया जाए और उन्हें आदिवासी समाज के कार्य करने में परेशानी न हो एवम पूर्ण रूप से सेवा कर सके। ज्ञापन देने में सरना धर्म प्रार्थना सभा महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर उपाध्यक्षा सुष्मिता कच्छप, महासचिव रश्मि मिंज , सचिव राजकुमारी उरांव , कोषाध्यक्ष सीता खलखो, उपकोषाध्यक्ष बिमला टोप्पो, धर्म अगुवा रेखा गाड़ी , गीता गाड़ी , सुषमा टोप्पो, संध्या मिंज , अंजली कच्छप, सावित्री कच्छप, मंगलनाथ उरांव, मंगरा उरांव, महादेव उरांव, गैना कच्छप,संजू उरांव ममता टोप्पो, सुमन तिग्गा, ऋषिका टोप्पो, आदि धर्मागुवा सम्मिलित हुए।