May 17, 2024

NEWS TEL

NEWS

आदिवासी एकजुट है – जोबा मांझी

1 min read

न्यूज़ टेल/डेस्क: इंडिया गठबंधन की सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी जोबा मांझी ने कहा कि आदिवासियों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन यहां के आदिवासी एकजुट है एवं इंडिया का समर्थन कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय में मतभेद पैदा किया जा रहा है। लेकिन आदिवासी समुदाय हमेशा से साथ रहा है और आगे भी साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ इंडिया गठबंधन में शामिल नेताओं ने उन पर भरोसा जताया है उनकी उम्मीदों पर वे खरा उतरेगी।

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख दिशोम गुरु शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री चौपाई सोरेन पर भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं ने उन्हें जो मौका दिया है. इसका वे आभार व्यक्त करती है। जनता के अपार समर्थन से वे यह चुनाव जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का जहां-जहां अभी वह दौरा कर रही हैं, लोगों का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है। विपक्ष की ओर से कटाक्ष किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब देगी। आने वाला समय बताया कि बरगलाने वाला कहां है और काम करने वाली पार्टी किस जगह पर खड़ी है। उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता हमारे साथ एवं इंडिया गठबंधन के साथ है। उन्होंने जनता का अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.