October 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, मलेशियाई विश्वविद्यालयों से सहयोग बढ़ाने पर जोर

1 min read

जमशेदपुर : जमशेदपुर,16 अक्टूबर को श्रीनाथ विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICRSRI–2026 का शुक्रवार को समापन हुआ। 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के 200 से अधिक शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सम्मेलन में सतत विकास, इंजीनियरिंग, तकनीकी नवाचार और अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। मलेशिया की सेगी यूनिवर्सिटी और इंटी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त अनुसंधान और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था।
विश्वविद्यालय के चांसलर सुखदेव महतो ने आयोजन टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को वैश्विक स्तर पर विचार साझा करने तथा नवाचार के नए अवसर तलाशने का मंच प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.