May 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

दुखद : डॉ अमित की इलाज के दौरान टीएमएच में मौत, नवंबर में होनी थी शादी

1 min read

आदित्यपुर : 30 वर्षीय युवा चिकित्सक डॉ अमित कुमार सिंह की शुक्रवार सुबह छह बजे टीएमएच में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें टीएमएच ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आज डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह छह बजे उन्हे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने घर में रखे अपने भाई की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। घटना के पीछे का कारण पता लगाने के लिए पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। युवा और होनहार डॉक्टर के इस तरह चले जाने से आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर शोक की लहर दौड़ गई है। उनके मृत्यु पर IMA और प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने भी शोक प्रकट किया है। IMA के कोषाध्यक्ष डॉ जॉय भादुरी ने शोक प्रकट करते हुए कहा की डॉ अमित कुमार IMA के काफी कर्मठ और सक्रिय सदस्य थे, अचानक इस तरह उनके चले जाने से IMA को भारी क्षति पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.