November 13, 2025

NEWS TEL

NEWS

मिल्खा सिंह की याद में टाइगर क्लब ने किया श्रद्धांजलि सभा आयोजन

जमशेदपुर : जमशेदपुर टाइगर क्लब के संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना के नेतृत्व में कदमा मिलन समिति मैदान में फ्लाइंग सिख के नाम से प्रसिद्ध मिल्खा सिंह के आकास्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करके नम आंखों से उन्हें याद किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आलोक मुन्ना ने कहा कि आज हम सभी जमशेदपुर टाइगर क्लब के लोग बेहद ही गम के माहौल में स्वर्गीय मिल्खा सिंह जी को उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए यह शपथ लेते हैं कि समाज में उनके बताए हुए पदचिन्हों पर चलकर देश की प्रगति में अपने योगदान को सुनिश्चित किया जा सके आगे आलोक मुन्ना ने कहा कि स्वर्गीय मिल्खा सिंह वही योद्धा है जिन्होंने 46.6 की टाइमिंग में उन्होंने स्वतंत्र भारत की ओर से कॉमनवेल्थ गेम में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इन्हीं उपलब्धियों के कारण भारत सरकार ने सन 1958 मे स्वर्गीय मिल्खा सिंह को पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया था। इस नेक कार्य मे मुख्य रूप से जमशेदपुर टाईगर्स क्लब के अध्य्क्ष मनोज भगत, जनतंत्र मोर्चा कदमा मंडल अरविंद महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा से प्रहलाद लोहरा, कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित दुबे, अंकित दुबे, ओम शर्मा, सर्वेश, रोहित शर्मा, राजू मल्लिक,सिप्पू,संजीत सिंह, मुकेश सिंह, सूरज सिंह, मंजीत सिंह, नीरज सिंह, आयुष सिंह, विशाल सिंह, राहुल राज, रितिक, सतविंदर सिंह, हरजीत सिंह, नागेंद्र शर्मा, हनी सिंह, भरत, वैभव, गोविंदा, राहुल सिंह, उपस्तित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.