स्नेक कैचर राजा बारिक ने गम्हरिया स्थित एलपीजी कंपनी में रेस्क्यू कर पकड़ा 7 फीट का अजगर
1 min read
सरायकेला: सरायकेला के स्नेक कैचर राजा बारिक ने सोमवार को गम्हरिया स्थित एलपीजी कंपनी से एक लगभग 7 फीट का अजगर सांप को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। जिसके बाद एक बोरा में भरकर सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। बता दें कि आज दोपहर को गम्हरिया स्थित एलपीजी कंपनी में एक लगभग 7 फीट का लंबा अजगर सांप निकला था। जिसको लेकर घंटो तक कंपनी के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही। जिसके बाद कंपनी प्रबंधक द्वारा इसकी सूचना वन विभाग एवं सरायकेला के स्नेक कैचर राजा बारीक को दी। सूचना मिलते ही राजा कुछ ही देर में गमरिया स्थित एलपीजी कंपनी में पहुंच गए। वही इधर राजा के पहुंचने के बाद ही जाकर वहां के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं राजा ने काफी मशक्कत के बाद अथक प्रयास से अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। जिसके बाद अजगर को सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। वहीं कंपनी के सभी लोगों ने राजा की काफी सराहना की है एवं सभी लोगों ने उनका बहुत-बहुत धन्यवाद भी दिया है।