March 29, 2024

NEWS TEL

NEWS

सियाल को गोली मारने का मुख्य आरोपी रविदास चढ़ा पुलिस के हत्थे

जमशेदपुर : सोनारी थानान्तर्गत कागलनगर में कुख्यात अपराधी रविदास और उसके गिरोह के सदस्यों द्वारा अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सरगना सियाल सिंह उर्फ सोनू सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रविदास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एम तमिल वाणन ने बताया कि सोनू सिंह को गोली मारने के बाद सभी फरार थे। घटना में सोनू गंभीर रुप से घायल हो गया था। मामले में 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था और इसके बाद पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही थी। इस क्रम में डीएसपी हेडक्वार्ट्र के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने मुख्य आरोपी रविदास को कमलपुर के पास कटिंग बॉर्डर से और गोरांगो दास को सरायकेला के कुचाई से गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम की पिस्टल औक 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.