March 29, 2024

NEWS TEL

NEWS

झारखंड विधानसभा के बाहर पक्ष विपक्ष दोनों ने किया प्रदर्शन

1 min read

राँची: झारखंड विधान सभा बजट सत्र के दूसरे दिन राज्य की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदन के बाहर नियोजन नीति और रोजगार को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही   बीजेपी ने कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया है। आज वित्तीय वर्ष 2020-21 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाना है। लेकिन विपक्ष सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा के बाहर हंगामा किया।

वहीं दूसरी तरफ सदन के बाहर सत्ता में शामिल कांग्रेस जेएमएम और राजद पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सत्ताधारी पार्टियों ने हाथों में महंगाई के विरुद्ध लिखी गई तख्तियां और गैस का सिलेंडर लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.