June 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

नीरज सिंह ने श्राद्ध कर्म के लिए की आर्थिक मदद

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: शहर में एक ऐसे समाजसेवी हैं जो हर किसी को मदद करने में सबसे आगे रहते हैं। उनका नाम नीरज सिंह है। वह बिना किसी शोर गुल के लोगों की सेवा करने में जुटे रहते हैं। इसी क्रम में सोनारी के सरदार सिंह अखाड़ा के पीछे मिनी सेंटर के सामने रहने वाले रंजीत सिंह सरदार (55) का निधन हो जाने से उनके भतीजा कुणाल सरदार और उनके पत्नी सुमित्रा सरदार को आर्थिक सहयोग किया, और शोकाकुल सहपरिवार के साथ मुलाकात कर इस परिवारों का हिम्मत भी बढ़ाया।

कुणाल सरदार के चाचा रंजीत सिंह सरदार किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन के बाद श्राद्ध कर्म का काम बाकी था। आर्थिक तंगी से परिवार जूझ रहा था। इसकी जानकारी समाजसेवी नीरज सिंह को मिली तो वे पीड़ित के घर पहुंचे और आर्थिक मदद की। साथ ही परिवार को भरोसा दिया कि हिम्मत रखें। उनके साथ वे खड़े हैं। आगे भी उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.