November 11, 2025

NEWS TEL

NEWS

नारायण आईटीआई चांडिल ने किया भगवान बिरसा को याद

चांडिल : नारायण आई टी आई एन एच 32 लूपुंगडिह चांडिल झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की पुणयतिथि उनके तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रो जटा शंकर पाण्डेय ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने अल्प आयु में ही भारत माता के चरणों में अपने जान को अर्पित करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। आज की पीढ़ी को उनके जीवन से शिक्षा लेकर मातृभूमि के प्रति प्रेम एवम् समर्पण की भावना अर्जित करने की जरूरत है। ताकि देश की आजादी की कीमत समझा जा सके। इस अवसर पर प्रो जटा शंकर पाण्डेय के अलावा एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, पवन कुमार महतो, अजय मंडल एवम् निमाई मंडल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.