जमशेदपुर में MIITJEE का करियर काउंसलिंग सेमिनार, 200+ छात्रों-अभिभावकों को मिली सही दिशा
1 min read
जमशेदपुर:JEE परीक्षा के बाद छात्रों के सामने करियर चयन को लेकर उत्पन्न असमंजस को दूर करने के उद्देश्य से MIITJEE Classes ने UpGrad के सहयोग से बिष्टूपुर स्थित द सॉनेट में एक विशेष करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में 200 से अधिक छात्र एवं अभिभावक शामिल हुए और कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सही दिशा प्रदान करना था, ताकि वे गलत काउंसलिंग या अनजान कंसल्टेंट के प्रभाव में आकर अपने करियर के साथ समझौता न करें। कार्यक्रम में UpGrad School of Technology के CEO विश्व मोहन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए नए कोर्सेस की जानकारी दी और 26 अप्रैल को होने वाले विशेष टेस्ट के माध्यम से 100% तक स्कॉलरशिप पाने के अवसर के बारे में बताया। वहीं, मुख्य अतिथि अरका जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एस. राजी ने छात्रों को संबोधित करते हुए सही निर्णय लेने की प्रेरणा दी। MIITJEE के निदेशक एवं IITian प्रभारत रंजन ने JoSAA व CSAB काउंसलिंग के साथ “गुरुजी क्रेडिट कार्ड” जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए छात्रों को स्टेप-बाय-स्टेप मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने कहा कि JEE का रिजल्ट क्षमता दर्शाता है, लेकिन सही काउंसलिंग ही करियर को दिशा देती है। सेमिनार में अभिभावकों को भी कॉलेज चयन और भविष्य की योजना को लेकर स्पष्ट मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, “गुरुजी क्रेडिट कार्ड” योजना के तहत ₹15 लाख तक की वित्तीय सहायता के लिए ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय की जरूरत बताया और मेडिकल छात्रों के लिए भी इसी तरह के सेमिनार आयोजित करने की मांग की।
