@महानगर भाजपा : कुर्सी का कलह सोशल मीडिया के रास्ते सड़क पर
1 min readजमशेदपुर : एक ओर जहाँ राज्य के शीर्ष स्तर के नेताओं में आपसी तालमेल दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं जमशेदपुर महानगर भाजपा में कुर्सी के लिए सोशल मीडिया पर आपस में तू-तू में-में और शब्दों का नॉनस्टॉप शो चल रहा है। साल 2019 विधानसभा हार का जख्म अभी भरा भी नहीं था। कि तीन उपचुनाव हार के बाद भाजपा का जख्म और गहरा होता चला गया। हार का ठीकरा सब एक दूसरे पर पर फोड़ते रहें। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। महानगर में संगठन के भीतर का तूफान भयावह रूप धारण कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर महानगर भाजपा में चल रहा कुर्सी के उठा पटक का खेल अचानक भाजयुमो कमेटी की घोषणा के बाद सड़कों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तांडव करता नजर आ रहा है। भाजपा के कुछ बुधिजिवी लोगों का सोशल मीडिया पोस्ट को देखने से भाजपा में चल रहीं आन्तरिक कलह का आपको तुरंत पता चल जाएगा। सवाल यह उठता है कि अगर झारखंड भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर जल्द से जल्द अगर संज्ञान नहीं लिया तो मामला और भी पेचीदा होता चला जायेगा जिसे भरने में काफी वक्त भी लग सकता है। इसलिये वक्त रहते संभल जाईये। वक्त किसी का इन्तज़ार नहीं करता। वक्त के अनुसार आपको चलना होगा।