May 22, 2026

NEWS TEL

NEWS

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 26 मई को मेगा जॉब और अप्रेंटिसशिप फेयर, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

1 min read

जमशेदपुर:Shrinath University के तत्वावधान में आमधने के सहयोग से 26 मई 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में मेगा जॉब कम अप्रेंटिसशिप फेयर 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब फेयर सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ सीधे जुड़ने तथा रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्राप्त करने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि मेले में पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र और नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकें।इस मेगा जॉब फेयर में 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी, आईटीआई छात्र, डिप्लोमा धारक, वर्ष 2026 के अंतिम वर्ष के स्नातक छात्र तथा 2024 और 2025 के पासआउट विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। आयोजन में MRF, Apollo Tyres, Bajaj Auto, 3M, Yokohama Tyres, Yazaki, Versuni, Kosol और Dhoot Transmissions जैसी नामी कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना और उन्हें उद्योग जगत से सीधे जोड़ना है। इच्छुक अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर +91 90604 04989 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.