जमशेदपुर में यूसीमास समर वर्कशॉप, ब्रेन जिम और वर्ड प्ले प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
1 min read
जमशेदपुर: एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में UCMAS की ओर से जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस कैंप के सहयोग से समर वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान यूसीमास की स्टेट हेड Surinder Saini ने बच्चों के लिए विभिन्न ब्रेन जिम गतिविधियों का संचालन किया। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और मानसिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से संवाद करते हुए यूसीमास एबाकस की विशेषताओं और इसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूसीमास बच्चों में मानसिक गणना क्षमता, फोकस, रचनात्मकता और संज्ञानात्मक कौशल विकसित करने में मदद करता है।

कार्यक्रम के तहत 12 मई को यूकेजी से लेकर कक्षा सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ऑन-द-स्पॉट वर्ड प्ले प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए 14 मई को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जहां प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समर वर्कशॉप के माध्यम से यूसीमास ने मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

