October 7, 2026

NEWS TEL

NEWS

15 अक्टूबर को बाराद्वारी मैदान में होगा डांडिया रास महोत्सव, प्रतियोगिताओं के साथ मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

1 min read

जमशेदपुर। त्योहारों के मौसम में शहरवासियों को डांडिया और गरबा के रंग में रंगने के लिए तुषार इवेंट एवं सिल्वर क्रिएशंस की ओर से 15 अक्टूबर को बाराद्वारी मैदान में डांडिया रास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंगलवार को प्रेस वार्ता कर आयोजकों ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।आयोजक तुषार दास गुप्ता ने बताया कि डांडिया रास महोत्सव में शहरवासियों को पारंपरिक डांडिया और गरबा गीतों पर नृत्य करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस फीमेल और बेस्ट कपल जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।कार्यक्रम में लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के खान-पान और पारंपरिक कलाकृतियों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव को सुरक्षित और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जाएगा, ताकि शहर के लोग परिवार और दोस्तों के साथ उत्साहपूर्वक डांडिया का आनंद ले सकें।आयोजक तुषार दास गुप्ता ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को त्योहार के दौरान मनोरंजन और उत्सव का एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की भी संभावना है।डांडिया नाइट में प्रवेश पास के माध्यम से होगा। इच्छुक लोग आयोजकों से संपर्क कर पास प्राप्त कर सकते हैं।प्रेस वार्ता में तुषार इवेंट के तुषार दास गुप्ता, आदित्य सिंह, स्वाती सिंह, तृषा सिंह और रंजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.