CCL की ‘नन्हा सा दिल’ पहल से 300 बच्चों को मिला नया जीवन
1 min read
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की CSR पहल ‘नन्हा सा दिल’ के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 300 बच्चों की सफल सर्जरी पूरी की गई है। इस उपलब्धि पर 25 सितंबर को रांची स्थित CCL मुख्यालय के स्पंदन सभागार में ‘Gift of Life’ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अभियान के तहत अब तक 1.04 लाख बच्चों की स्क्रीनिंग और 1,680 बच्चों की इको जांच की गई है। रामगढ़, लातेहार और पलामू में अभियान संचालित किया जा चुका है, जबकि हजारीबाग में यह जारी है। CCL ने फरवरी 2027 तक 500 बच्चों की सर्जरी का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में CMD निलेंदु कुमार सिंह ने पांच लाभार्थी बच्चों को ‘Gift of Life Certificate’ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 300 सफल सर्जरी 300 परिवारों के लिए नई उम्मीद का प्रतीक है। इस पहल के तहत बच्चों की जांच, सर्जरी, दवाइयों, रहने, भोजन और आने-जाने का खर्च निःशुल्क वहन किया जाता है।
