मौलाना अंसार खान ने घर-घर चलाया सदयस्ता अभियान
1 min read
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महामंत्री के सी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष विजय खा के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी का बुथवार सदस्ता अभियान मानगो क्षेत्र में मौलाना अंसार खान के द्वारा घर-घर चलाया गया। जिसमें लोगों से कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने का अनुरोध किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने सदस्यता फार्म भरा एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किया जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा उन्हें सदस्यता रसीद भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने बताया कि यह सदस्यता अभियान बुधवार चलाया जा रहा साथ ही सदस्य बनने वाले व्यक्ति से सदस्यता शुल्क ₹5 भी जमा लिया जा रहा है, लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, सदस्यता अभियान चलाने के क्रम में लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रत्येक महीना सदस्यता अभियान चलाना चाहिए, हमलोग सदस्य बनने के लिए बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे कि श्रीमती सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ के प्रयास का सराहना करते हैं। जिन्होंने सदस्यता अभियान घर घर चलाने का निर्णय लिया।