November 14, 2025

NEWS TEL

NEWS

मानगो नगर निगम : सफाई के नाम पर लाखों-लाख की हेराफेरी

1 min read

जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों के बुलावे पर उलीडीह टैंक रोड में चलाया स्वच्छता अभियान। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि उलीडीह टैंक रोड के विश्वकर्मा कॉलोनी में बीस दिन से कचड़े का अंबार लगा हुआ है लोगों का बदबू के मारे जीना मुश्किल ‌हो गया है स्थानीय लोगों ने बताया कि बार-बार नगर निगम में लोगों के द्वारा इसकी शिकायत किए जाने पर भी कोई सुन नहीं रहा है। थक हार कर लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह से कचरा हटवाने की गुहार लगाई विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को बताया की मानगों में बड़े पैमाने में सफाई घोटाला हो रहा है 3500000 रुपए प्रत्येक माह भुगतान संवेदको को नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है आधे से भी कम मजदूर संवेदक के द्वारा लगाया जा रहा है जिसका दुष्परिणाम यह है कि पूरा मानगों में गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है विकास सिंह ने बताया कि मानगों को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा सफाई घोटाला को विराम लगाने के लिए सारे फोटो और वीडियो क्लिप को पेनड्राइव में कैद करके मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को दिया जाएगा। विकास सिंह ने बताया कि नगर निगम संवेदको को रेवड़ी बांट रहे हैं। मानगो में सफाई घोटाला को रोकने के लिए प्रत्येक दिन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, विवेक पोद्दार, अशोक कुमार, सुरेश पोद्दार, गोपाल यादव, विजय ओझा दुर्गा दत्ता, लुलु चंद, प्रभु साह, जीतू गुप्ता, शीतल रजक, भोलेनाथ कर, सुब्रतो हलदर हरीश पोद्दार, गौरंगो कर, सतनारायण पोद्दार, दिनेश, बबलू , सुमित और वरुण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.