November 14, 2025

NEWS TEL

NEWS

कचड़े के अंबार पर भगवान बिरसा मुंडा। किसी तरह भाजपा नेता ने किया माल्यार्पण।

1 min read

जमशेदपुर : मानगो में भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस विकास सिंह अपने साथियों के साथ माल्यार्पण करने आदिवासी जन कल्याण शिक्षा निकेतन के पीछे स्थित भगवान बिरसा की मूर्ति के पास पहुंचे। जन कल्याण शिक्षा निकेतन के मैदान में कचड़ो का अंबार और बदबू से वहां खड़ा रह पाना मुश्किल था।

हाँ माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन करना बहुत मुश्किल हो रहा था महामारी ना फैले बोलकर स्थानीय लोग अपने दरवाजा बंद करके जीवन यापन कर रहे हैं। विकास सिंह को लगा कि जिला प्रशासन और मानगो नगर निगम मूर्ति के अगल-बगल क्षेत्रों को पूरी तरह साफ सुथरा करके रखा होगा लेकिन किसी का ध्यान उस पर नहीं थी। माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने की हिम्मत नहीं हो रहा था। मुश्किल से कुछ सैकेण्ड ल में हम लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आज मुख्य रूप से विजय तिवारी ,शंभू त्रिवेदी, भोला पांडे, संदीप शर्मा ,जीतू गुप्ता, दीपक सुंडी, राम सिंह कुशवाहा, सहित स्थानीय युवाओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। विकास सिंह ने बताया कि मानगो नगर निगम अगर कल प्रांगण की सफाई नहीं करेगा तो हम सभी खुद कार्य सेवा करके सफाई का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.