अभाविप करेगी जिले के 10 हजार लोगों का हेल्थ सक्रीनिंग : संगठन मंत्री
1 min readजमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल पूर्वी सिंहभूम जिले में मिशन आरोग्य अभियान के तहत अधिकतम सक्रीनिंग दिवस के तहत जिले भर के 10 हजार लोगों का हेल्थ सक्रीनिंग की जायेगी। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विगत 4 जून को झारखंड में मिशन आरोग्य अभियान की शुरुआत की गई हैं। मिशन आरोग्य के तहत अभाविप कार्यकर्ता के द्वारा गाँव- गाँव ,बस्ती – बस्ती जाकर लोगों का निःशुल्क हेल्थ स्क्रीनिंग किया जा रहा है , पूर्वी सिंहभूम जिला में अब तक 5 दिनों में कुल 6,705 लोगों का हेल्थ सक्रीनिंग किया जा चुका हैं। वही पूरे कोल्हान में आज तक इस अभियान के तहत 100 कार्यकर्ताओं द्वारा 8705 लोगों की हेल्थ सक्रीनिंग की जा चुकी हैं। अभियान में छात्रा बहनों की टोलियां भी कार्य कर रही हैं। इस अभियान के साथ -साथ अभाविप कार्यकर्ताओ ने 1840 मास्क एवं 1380 डोज आर्सेनिक 30 इम्युनिटी बूस्टर भी बांटे हैं ,साथ ही वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के बारे में बताते हुए अभाविप कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने कहा कि कल पूरे झारखंड में इस मिशन आरोग्य अभियान को विशेष दिवस के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया हैं। इसके तहत कल मेगा हेल्थ सक्रीनिंग की जायेगी ,पूर्वी सिंहभूम जिला में कल 10 हजार लोगों का हेल्थ सक्रीनिंग की योजना बनाई गई हैं, कल शहर के सभी चौक चौराहे पर यह अभियान चलाया जायेगा,10 जून को अभियान सम्पन्न हो जायेगी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार कम्लेन्दु ने कहा कि, मिशन आरोग्य अभियान एक बहुत ही अनोखा अभियान है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य झारखंडवासियों को कोरोना की तीसरी लहर ,जिसकी कयास देश के वैज्ञानिकों ने लगाई है से बचाना है। इसलिए झारखंड अभाविप ने राज्यभर के 10000 गांव के 10 लाख लोगों का हेल्थ स्क्रीनिंग करने की योजना बनाई हैं। मैं वैश्विक महामारी के वक्त में भी इस अभियान से जुड़े सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता हेतु बधाई देता हूँ।