संस्थापक दिवस पर जुबली पार्क गेट के समक्ष मजदूरों ने किया विरोध

जमशेदपुरः इतिहास में पहली बार संस्थापक जयंती के अवसर पर जुबली पार्क गेट पर इस तरह का प्रदर्शन हुआ। टाटा प्रबंधन के मनमाने रवैये से नाराज झारखंड मजदूर यूनियन के हजारों लोगों ने एक दिवासीय उपवास पर बैठ टाटा स्टील और रतन टाटा के खिलाफ नारेबाजी की।

गौरतलब है कि पिछले कई माह से पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां की अगुवाई में झारखंड मजदूर यूनियन के बैनर तले टाटा स्टील और कई कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। इसमें साफ सफाई और अस्थायी मजदूरों के ठेकाकरण का विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मजदूरों ने टाटा जी के सपनों के शहर जमशेदपुर में उनकी जयंती के मौके पर अपना आंसू बहाया। इसके जरिए वे लोग स्थायी नौकरी की मांग कर रहे थे। इस मौके पर दुलाल भुइयां ने कहा कि आज रतन टाटा शहर में हैं और उन्हें समझ आना चाहिए कि आखिर उनके शहर के मजदूर किस हालत में हैं।