June 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

विधायक सरयू राय के कार्यालय पर तोड़ फोड़ के विरोध में उतरे झारखंड क्षत्रिय संघ अध्यक्ष शंभु सिंह

विगत चार नवंबर को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के कार्यालय में असामाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ की , इस घटना का विरोध झारखंड क्षत्रिय संघ ने भी जताया है साथ ही इसके खिलाफ कड़ी करवाई किये जाने की मांग जिले के उपायुक्त से की ।

 गौरतलब हो इस तोड़ फोड़ के विरोध में भारतीय जनता मोर्चा ने विरोध रैली निकालकर किया था , और अब झारखंड क्षेत्रीय संघ ने भी इसका विरोध किया है । इन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय एक जन नेता है और क्षेत्रीय समाज को उनपर गर्व है , जहा झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष संभु सिंह ने कहा विधायक सरयू राय जी कर्मठ एवं ईमानदार व्यक्ति है जिनको परेशान करने की साजिश चल रही है । जहा कार्यालय पर तोड़ फोड़ होना एक राजनीतिक साजिश है और किसी राजनीति पार्टी को योर इशारा करती है , जिसकी जांच होनी चाहिए ।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.