June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

कृषि कानून के विरोध में इंटक ने बिष्टुपुर में किया प्रदर्शन


जमशेदपुर
कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है और जमशेदपुर में भी विभिन्न संगठनों के लोग किसानों के समर्थन में कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। इस क्रम में आज जुस्को यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय और सदस्यों ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस औऱ इटक के बैनर तले बिष्टुपुर गोचक्कर पर राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाया गया।


इस दौरान उन्होंने अपनी चार मांगों को पूरा करने की मांग की और कहा कि सरकार का किसान बिल और देश भर में सरकारी सम्पतियों का निजीकरण का वे लोग विरोध करेंगे औऱ किसी भी स्थिति में सरकार की इस मंशा को पूरा नहीं होने देंगे।
देश भर में कई किसान संगठन और कई सामाजिक संस्थाओं ने अपना विरोध सरकार के खिलाफ जाहिर किया है वहीं आज राज्य व्यापी आंदोलन के रूप में इटक नेता रघुनाथ पांडेय एंड टीम ने बिष्टुपुर गोलचक्कर के समक्ष प्रदर्शन कर सरकार की जन विरोधी कानूनों का विरोध किया।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.