June 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

पोटका में अवैध शराब भïट्टी को किया गया ध्वस्त, 300 लीटर अवैध शराब जब्त

जमशेदपुर : जिला उत्पाद विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद करने के साथ ही शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने पोटका थाना एरिया स्थित रानीकुदर में स्थानीय थाना की मदद से छापेमारी कर अवैध महुआ चुलाई शराब भïिट्टयों को ध्वस्त किया।

इस दौरान वहां ड्रम में रखे गए 30 हजार किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया गया। इतना ही नहीं उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर से 300 लीटर तैयार शराब भी जब्त किया। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.