April 19, 2024

NEWS TEL

NEWS

कपाली में जमीन को विवादित करार देकर हड़पने का चल रहा खेल


जमशेदपुर
कपाली थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने का नया खेल चल रहा है और इसमें स्थानीय प्रशासन की भी मिलीभगत है। जिसे लेकर लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह आरोप झामुमो नेता बाबर खान ने लगाया। लगातार लोगों की परेशानी को देखते हुए बाबर खान विवादित स्थल पर पहुंचे और वहीं सड़क के किनारे बैठ पत्रकारों से बात करते हुए पूरी जानकारी दी।
झामुमो नेता बाबर खान ने कहा कि विक्रम नामक व्यक्ति लगातार लोगों को परेशान कर रहा है। वह कभी जमीन मालिक से 5 लाख तो कभी 10 लाख रुपए की डिमांड करता है। अगर लोग पैसे नहीं देते हैं तो सीओ के जरिए उस जमीन को अपने पूर्वजों की जमीन बताकर जमीन को विवादित बनाने का प्रयास करता है। इसे कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इस विवादित मामले के सामने आने के बाद बाबर खान सामने आए औऱ पूरे मामले को मीडिया के समक्ष उजागर किया। उन्होंने पूरे मामले की जांच करने के साथ ही जमीन की मापी कर सही व्यक्ति को दिलाने की दिशा में कार्रवाई करने की मांग की। इस पूरे मामले में उन्होंने दोषी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.