November 3, 2026

NEWS TEL

NEWS

IDBI निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी धरना, परिजनों ने दिया समर्थन

1 min read


जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित IDBI बैंक परिसर में प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन में कर्मचारियों के परिजन भी शामिल हुए और नौकरी की सुरक्षा, पेंशन तथा बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से विनिवेश का प्रस्ताव वापस लेने और बैंक में सरकार व LIC की कम से कम 51 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखने की मांग की। उनका कहना है कि कर्मचारियों की मेहनत से बैंक मुनाफे में आया है, इसलिए निजीकरण के बजाय सार्वजनिक नियंत्रण को मजबूत किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.