जमशेदपुर में “श्याम कार केयर” का भव्य उद्घाटन, आधुनिक कार एक्सेसरीज़ शोरूम शुरू
जमशेदपुर: शहरवासियों के लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नई सुविधा जुड़ गई है। साकची स्थित न्यू कालीमाटी रोड पर आर.एस टॉवर (डीसी लाउंज के पास) में “श्याम कार केयर” के आधुनिक शोरूम का भव्य उद्घाटन मंगलवार दोपहर 3 बजे किया गया। इस शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल और शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।शोरूम के संचालक राधेश्याम अग्रवाल और उनके पुत्र कुणाल अग्रवाल ने बताया कि “श्याम कार केयर” वर्ष 1998 से अपनी विश्वसनीय सेवाओं के लिए जाना जाता है और अब इसे आधुनिक रूप में विकसित कर ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। यहां कार सीट कवर, उच्च गुणवत्ता के एलईडी लाइट्स, एलॉय व्हील्स समेत सभी प्रकार की कार एक्सेसरीज और डेकोरेशन सामग्री उचित कीमत पर उपलब्ध होगी, जिससे वाहन मालिकों को एक ही स्थान पर संपूर्ण समाधान मिल सकेगा।उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें राजकुमार संघी, प्रवीण गुड़गुटिया, संतोष खेतान, सुरेश हरनाथका, अनिल गोयल, सुशील खिरवाल, अनिल रिंगसिया, विमल रिंगसिया और एडवोकेट राजीव अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में अतिथि शामिल हुए।

