जमशेदपुर के बिंडल मॉल में ‘अबीरा’ शोरूम का भव्य उद्घाटन, जनजातीय कला को मिलेगा नया मंच
1 min read
जमशेदपुर: बिंडल मॉल में हस्तशिल्प एवं जनजातीय कला को समर्पित ब्रांड ‘अबीरा (Abiraa)’ के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री राजीव रंजन के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर कला प्रेमियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। “Handcrafted, Truly Indian” थीम पर आधारित यह स्टोर देश की समृद्ध जनजातीय एवं लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जहां हस्तशिल्प वस्तुएं, घरेलू उपहार, कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, पेंटिंग्स, डोकरा आर्टिफैक्ट्स समेत विभिन्न राज्यों के पारंपरिक उत्पाद उपलब्ध हैं।

अबीरा आर्ट्स न केवल कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्यरत है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा है, जहां ग्रामीण एवं जनजातीय महिलाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और बाजार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। संस्थापक श्वेता सिंह के नेतृत्व में यह पहल स्थानीय कलाकारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए भारतीय पारंपरिक कला को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।