April 19, 2024

NEWS TEL

NEWS

पहले चिन्हित करता था, फिर अकेले ही चोरी की वारदात को देता था अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार


जमशेदपुर
बिहार का एक युवक जमशेदपुर में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। हालांकि पुलिस को इसकी भनक नहीं लग रही थी। इस बीच बर्माइंस में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना की पुलिस ने जांच शुरू की औऱ मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया तो सारी बातें सामने आ गई। पुलिस ने चोरी हुए सामानों को भी बरामद कर लिया है।
घटना के संबंध में एडिशनल एसपी कुमार गौरव ने बताया कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के एक घर में विगत 12 जनवरी की तड़के 3 बजे चोरी की वारदात हुई थी। चोर ने जेवरात औऱ नकद की चोरी कर ली। चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। इस क्रम में पुलिस ने आकाश कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि वह बिहार के सीवान का रहने वाला है औऱ यहां साकची के काशीडीह में रह रहा था।
पुलिस ने उसकी निशानदेही के आधार पर चोरी के आभूषण औऱ नकद की बराममदगी कर ली। इसके बाद कुछ सामान गोलमुरी में रहने वाले उसके दोस्त के घर से एक कैमरा बरामद किया। एएसपी ने बताया कि आकाश दो साल पहले जमशेदपुर आया था। इसके बाद उसने यहां चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक वह छत औऱ खिड़की के सहारे अंदर जाकर चोरी करता था। इसके लिए वह क्षेत्र में घूमकर पहले चोरी करने वाली जगह को चिन्हित करता था। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देता था। उसपर जमशेदपुर के साथ ही सीवान में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.