होटल अलकोर में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, एक दर्जन से ज्यादा घायल
1 min read
जमशेदपुरः
जमशेदपुर के होटल अलकोर में संडे को चल रहे एक मैरिज पार्टी के दौरान हादसा हो गया। समारोह के दौरान लाइव किचन में यूज हो रहे सिलेंड में ब्लास्ट हो जाने के कारण अफरा-तफरी का माहौल कामय हो गया। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल टीएमएच ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक बिस्टुपुर स्थित होटल अल्कोर में चल रहे एक शादी समारोह में लाइव किचेन में इस्तेमाल हो रहा एक गैस सिलेंडर जोर की आवाज़ के साथ अचानक फट गया। सिलेंडर फटने से आस पास अफरा तफरी मच गई। ब्लास्ट में जमीन पर लगे कारपेट में आग लग गई वहीं पास मौजूद एक महिला भी इसकी चपेट में आ गई। हालांकि महिला के कपड़े जल गए, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझ बुझ से आग को बुझा लिया गया।

वहीं इसकी चपेट ने आने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में नवीन प्रकाश, जे राजीव, अभीजीत, रवीश कुमार, फैड्रिक सैमुअल, श्रीनिवास ठाकुर, मोहन राव, दुलाल प्रमाणिक, दिनेश प्रमाणिक, किंकर मंडल और उमर अंसारी के अलावा एक महिला शामिल है।
इधर सूचना पाकर पुलिस के साथ दमकल के वाहन भी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार होटल के बेसमेंट में एक पार्टी का आयोजन किया गया था। बिहार के भागलपुर से लड़की पक्ष के लोग आए हुए थे। पार्टी में लाइव किचन का भी था। इसी दौरान वहां लगा गैस सिलेंडर अचानक से फट गया। इस घटना से पहले जमीन पर बिछे कारपेट में आग लग गई। वहीं पास मौजूद एक महिला के साड़ी में आग लग गई। आसपास मौजूद लोग चीखते चिल्लाते हुए इधर उधर भागने लगे। किसी तरह महिला को जलने से बचाया गया।
शाम को भी हुई थी गैस लीक की समस्या
मिली जानकारी के अनुसार शाम को भी गैस लीक होने की समस्या हुई थी, जिसे किसी तरह काम चलने लायक बना दिया गया था। इसका नतीजा ये हुआ कि गैस सिलेंडर फटा जिससे पार्टी में आए लोग घायल हो गए।