महंगाई में बेहताशा बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस नेता अंसार खान ने किया पैदल मार्च
1 min read
Jamshedpur : भारत में महंगाई के खिलाफ “महंगाई मुक्त भारत” अभियान के तहत झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय खान के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव अंसार खान के नेतृत्व में अपने आवासीय कार्यालय क्रॉस रोड नंबर 14 से शुरू होकर जवाहर नगर क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, और अन्य चीजों पर महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी से मांग की गई जिन चीजों पर महंगाई की बढ़ोतरी की गई है उसे अविलंब वापस लिया जाए। इस पदयात्रा में आरजू खान, आदिल खान, एफ़ाज़ खान, मोहम्मद जीशान जिलानी, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद रमीज़, मोईन, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सलमान, सोनू उर्फ मामा, मोहम्मद शोएब, अजीम खा़न आदि शामिल हुए।