April 20, 2024

NEWS TEL

NEWS

राज्यवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ।

1 min read

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। झारखण्ड एक गरीब राज्य है एवं हमारी शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाय। उक्त को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि दिनांक22.04.2021 को प्रातः 06ः00 बजे पूर्वा॰ से 29.04.2021 के 06ः00 बजे पूर्वा॰ तक ‘‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’’ का सभी के द्वारा अनुपालन किया जायेगा। जिससे कोविड 19 के चेन को तोड़कर कर उस पर नियंत्रण किया जा सके।

  1. आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी।
  2. भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
  3. कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।
  4. धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।
  5. कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।
  6. 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से हीं रोका जा सकेगा।
Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.