June 10, 2026

NEWS TEL

NEWS

रांची एवं पूर्वी सिंहभूम जिला में कोविड सर्किट का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया

1 min read

रांची

कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग को लेकर राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है । कोरोना मरीजों को अब कोविड सर्किट के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी इस सिलसिले में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज दो कोविड सर्किट का ऑनलाइन उद्घाटन किये। यह कोविड सर्किट रांची और जमशेदपुर में होगा ईसके तहत रांची और जमशेदपुर के अस्पतालों में मरीजों को अगर ऑक्सीजन युक्त बेड नहीं उपलब्ध होती है तो उन्हें निकटतम जिले में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । ज्ञात हो कि कोरोना मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर मुख्यमंत्री लगातार प्रयास करते आ रहे हैं । इस सिलसिले में कोविड सर्किट के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध कराया जा रहा है। जो कोरोना संक्रमित मरीज़ इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं वे 104 नम्बर पर कॉल कर के अपने निकटवर्ती ज़िला के अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.