बम से हमला मामला : अमरनाथ सिंह समेत 9 लोगों पर हुआ F.I.R
1 min read
जमशेदपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के युवा प्रदेश गणेश सिंह पर बम से हमला करने के मामले में सोनारी थाना में अमरनाथ सिंह और ललित शर्मा समेत कुल नौ गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। गणेश सिंह मानगो के निरंजन सिंह कॉम्पलेक्स स्थित गंगा अपार्टमेंट के रहने वाले हैं। घटना गुरुवार की दोपहर एक बजे थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास तब घटी थी जब गणेश सिंह अपनी कार से सर्किट हाउस स्थित अपने रेस्टोरेंट जा रहे थे। उसी दौरान मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े छह युवकों ने उनपर बम से हमला कर दिया था। घटना में वे बाल-बाल बच गए थे। दो बम दीवार में लगकर फूट गया था, जबकि एक बम गणेश सिंह की कार में लगकर मिस कर गया था। घटना के बाद ही गणेश सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी अमरनाथ सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया था। गणेश सिंह का कहना था कि वह अपने रेस्टोरेंट्स की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे खड़े छह बदमाशों ने उनके कार पर बम फेंका। सभी हेलमेट पहने हुए थे। इधर मामले के मुख्य आरोपी अमरनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी एक मामले में खुद पर लगे आरोपों को नकारते हुए पुलिस के सहयोग की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद ही इस पूरे मामले में पुलिस के किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है।