बोर्ड पर कालिख पोतने के मामले में एसएसपी से मिले भाजपायी

जमशेदपुर
जिला में राजनीतिक रंजिश में नगर बोर्ड पर कालिख पोतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा जिला कमिटी ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
भाजपा और भारतीय जन मोर्चा का टकराव अब बढ़ता दिख रहा है। बीते दिनों नगर द्वार बोर्ड पर कालिख पोतने के बाद आपस मे नोंक झोंक और पथराव के खिलाफ भाजपा ने स्थानीय थाना में नामजाद मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद आज इसकी 72 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद आज जिला भाजपा के लोग एसएसपी के पास पहुंचे औऱ कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि एसएसपी से उचित आश्वासन मिला है। जल्द ही मामले में कार्रवाई होगी।
ज्ञात हो कि एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तो दूसरी तरफ वर्तमान विद्यायक सरयू राय हैं। अब देखना यह होगा कि इस लड़ाई का नतीजा क्या निकलता है औऱ पुलिसिया कार्रवाई का रूख क्या होता है।