April 30, 2026

NEWS TEL

NEWS

पीएम की सुरक्षा में चूक के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा पंजाब की कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को शर्मसार किया

1 min read

जमशेदपुर : पिछले दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा मे चूक के मामले में एक तरफ कांग्रेस की चन्नी सरकार पर पीएम की हत्या की साजिश रचने के आरोप लग रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में, भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के विरूद्ध किए गए जानलेवा षड़यंत्र पर विरोध जताया गया। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय के समक्ष हाथों में पंजाब की कांग्रेस सरकार के विरोध में स्लोगन लिखे तख्तियों व बैनर-पोस्टर लेकर विरोध जताया। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे। मानव श्रृंखला में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, पंजाब सरकार मुर्दाबाद समेत मेरा पीएम – मेरा अभिमान जैसे नारे बुलंद कर रहे थे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कोविड प्रोटोकॉल का विशेष रूप से पालन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के नहीं बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रीय नेता बनकर उभरे हैं। कांग्रेस समेत देश का विपक्ष इस बात को भलीभांती जानता है कि पीएम मोदी से राजनीतिक मंच पर लड़ पाना उनके बूते की बात नही है। उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है। पीएम की सुरक्षा में जानबूझकर चूक की गई। इस मामले में पंजाब सरकार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश की जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बने हैं। जनता का अथाह विश्वास पीएम नरेंद्र मोदी पर है। कांग्रेस प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से घबराकर ऐसे साजिश कर रही है। पंजाब सरकार द्वारा की गई इस कायराना हरकत से देशवासियों में आक्रोश है। भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री को शक्ति और उनके हाथ मजबूत करने का कार्य किया है। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, दिनेश कुमार, डॉ राजीव कुमार, जिला पदाधिकारी सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह,बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, कौस्तुव राय, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, त्रिदेव चट्टराज, चंचल चक्रवती, हलधर दास, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.