May 21, 2024

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने दाखिल किया नामांकन, कहा: इस बार लगाएंगे जीत की हैट्रिक

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विद्युत वरण महतो ने नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मितल के समक्ष दाखिल किया। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जनजातीय मामलों के एवं कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत का भविष्य उज्जवल भविष्य के रूप में बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी का जो विजन है, उसे हम लोग मिलकर आगे बढ़ाएंगे और एक सशक्त भारत का निर्माण करेंगे।

वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि केवल झारखंड ही नहीं, पूरे देश भर में कमल खिलेगा और हम लोग 400 पर करेंगे।

वहीं भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो ने कहा कि हम इस बार हैट्रिक करेंगे। गौरतलब है की तीसरी बार विद्युत वरण महतो जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का नेतृत्व करने के लिए नामांकन दाखिल किए हैं।

विद्युत वरण महतो के साथ भाजपा नेता देवाशीष झा

वहीं इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा समर्थन भाजपा प्रत्याशी विद्युत के पक्ष में दिखा। इस मौके पर भाजपा नेता देवाशीष झा ने कहा “इस बार भी विद्युत वरण महतो विजई होंगे। उन्होंने जमशेदपुर की जनता के लिए दिन रात एक कर काम किया है। इस बार वे हैट्रिक लगाएंगे।” देवाशीष ने जीत का दावा करते हुए कह दिया कि इस बार 5 लाख मतों से ज़्यादा से विद्युत् वरण महतो विजई होंगे।

उससे पहले साकची बोधी मैदान में सभी नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और एक विशाल जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय के गेट तक पहुंचे। इस तरह शक्ति प्रदर्शन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.