थिंक टेंक के बाद नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश की खोजबीन जोरो पर
1 min read
जमशेदपुर : एक कोरोड के इनामी प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश को झारखंड के पं बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों और, जमशेदपुर के पटमदा-बोड़ाम क्षेत्र में लगातार ढूंढती रही है.जिस कारण पूर्वी सिंहभूम की पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इन क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चला रही है. जहा बोड़ाम थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित कोयरा, मुनगाटांड समेत अन्य क्षेत्रों में सीनियर एसपी तमिल वानन, ग्रामीण एसपी नाथु सिंह मीणा , डीएसपी पटमदा अमित कुमार, इंसपैक्टर हीरालाल महतो और बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा के नेतृत्व में लगातार आकाश की तलाश में छापेमारी चल रही है.ज्ञात हो कि झुंझका का रहने वाला आकाश के ही दस्ते के इनामी नक्सली सचिन मार्डी का गांव है जहां जिला पुलिस ग्रामीणों के साथ पिछले पांच छह वर्षो से मेल जोल बढ़ा रखी है। आकाश और सचिन की एक अर्से से तलाश है, ऐसे में पुलिस लगातार ग्रामीणों के साथ बैठक भी कर रही है।पटमदा में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घंटों बैठक कर पूछताछ की। हालांकि किसी खास सफलता की जानकारी नहीं मिली है। कुछ साल पहले गुड़ाबांदा दस्ते ने कान्हु मुंडा के नेतृत्व में जिला पुलिस के सामने सरेंडर किया था मगर आकाश के दस्ते ने सरेंडर नहीं किया, हालांकि पिछले कुछ समय में उसकी स्थिति कमजोर हुई है लेकिन बीच बीच में वह अपनी उपस्थिति छिटपुट घटनाओं के साथ दर्ज कराता रहा है। गुड़ाबांदा दस्ते के सरेंडर के बाद पूर्वी सिंहभूम जिला को नक्सल मुक्त घोषित किया गया था लेकिन आकाश ने कुछ घटनाओं को अंजाम देकर चेतावनी दिया था जिस कारण उस समय से आज तक पुलिस की चिंता बढ़ी रहती है।