February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

30 वर्षीय युवक को नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

1 min read

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना अंतर्गत तिरुलडीह रेलवे स्टेशन से महिला को लेकर लौटने के क्रम में डेरे गांव निवासी 30 वर्षीय युवक सुशील महतो को नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को एमजीएस अस्पताल लाया गया है जहां उसका ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को कुल तीन गोलियां लगी है। दो गोलियां जांघ में जबकि एक गोली पंजड़ा में लगी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि सुशील महतो तिरूल्डीह रेलवे स्टेशन से किसी परिचित महिला को लेकर अपने गांव डेरे लौट रहा था। इसी बीच दो की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने उसे रोकने की कोशिश की। भागने के क्रम में अपराधियों ने एक के बाद एक 5 राउंड गोलियां सुशील को टारगेट कर चला दी। गोली लगे हालत में है सुशील महिला सहित बाइक लेकर डेरे गांव पहुंचा। जहां झोलाछाप डॉक्टर ने गोली लगने की पुष्टि की। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तिरूलडीह थाना पुलिस को देते हुए युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का ईलाज चल रहा है। वैसे युवक को टीएमएच रेफर करने की तैयारी चल रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. तिरूलडीह थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.