April 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड को राष्ट्र रोलर स्केटिंग में मिला सिल्वर पदक

1 min read

जमशेदपुर : झारखंड से पहली बार रोलर स्केटिंग की अंडर 11 के राष्ट्र रोलर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड की तरफ से पहली बार झारखंड की टीम ने भाग लिया। यह खेल 28, 29 और 30 दिसंबर को चंडीगढ़ में हो रहा है। जिसमें भाग लेने वाले बच्चे द्रिश्यम, अंशुमन, श्रेष्ठ, तेजस, ध्रुवी, कृषवि एंड प्रियम है। चंडीगढ़ में 28, 29, 30 दिसंबर को आयोजित होने वाली पहली बार झारखंड ईस्ट जोन की तरफ से अंडर 11 रोलर बास्केटबॉल की प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की तरफ से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 26 दिसंबर को टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे, जिसमें लगभग 10 राज्यों ने भाग लिया महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, केरला, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, हिमाचल।आखिरी मुकाबला झारखंड टीम का महाराष्ट्र एवं झारखंड का हुआ जिसमें झारखंड टीम ने बहुत अच्छी तरह मुकाबला किया अंतिम के कुछ क्षणों में महाराष्ट्र की तरफ से एक गोल कर दिया गया। जिसके कारण झारखंड टीम को सिल्वर में ही संतुष्ट होना पड़ा। झारखंड को अभी तक 5 सिल्वर मिल चुके हैं। झारखंड टीम ने बहुत बढ़-चढ़कर मुकाबला किया और आगे भविष्य में भी झारखंड टीम द्वारा बहुत अच्छे लेवल को अचिव करने का संघर्ष करेगी। बच्चों के कोच पुनीत गुप्ता ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। आरडी रोलर स्केटिंग एकेडमी के प्रेसिडेंट ने बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं संतोष सिंह ने भी खेल के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी। कोच पुनीत गुप्ता ने बताया की वे रोलर स्केटिंग को इंटरनेशनल लेवल तक बच्चों को खिलाना चाहते हैं अगर स्केटिंग करने का उचित जगह रहे तो वह बच्चों को बहुत अच्छे लेवल तक खिलाना चाहते हैं उन्हें बताया कि स्केटिंग में 30 साल से भी ज्यादा समय हो गया है। भविष्य में वह स्केटिंग को बहुत अच्छे लेवल में खिलाना चाहते हैं। उपरोक्त जानकारी कोच पुनीत गुप्ता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.